इंदौर का मेडिकेयर हॉस्पिटल विवादों में—परिजनों का गलत इंजेक्शन का आरोप, 63 वर्षीय मरीज वेंटिलेटर पर; पुलिस ने मांगे सीसीटीवी, पुराने मामले भी चर्चा में

एंकर – इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित मेडिकेयर हॉस्पिटल में 63 वर्षीय प्रशांत खंडेलवाल नाम के मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने से तबियत हुई खराब मरीज वेल्टिनेटर पर पहुंचा । जिंदगी और मौत से लड़ रहा है मरीज ।

वीओ – दरअसल मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 24 नवंबर को मेरे पिता जी प्रशांत खंडेलवाल को मेडी केयर हॉस्पिटल में लिवर और किडनी के पेशेंट है उनको परिचित डॉक्टर ने मेडिकेयर हॉस्पिटल में एडमिट कराने का बोला था परिजन मरीज को हॉस्पिटल में एडमिट भी करा दिया गया था जहां शुक्रवार की रात किडनी पेशेंट प्रशांत खंडेलवाल को डायनापार इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ गई जिनको तुरंत आइसी यूं में भर्ती किया गया ।

संभवतः किडनी पेशेंट को दर्द का इंजेक्शन डायनापार या और कोई सा इंजेक्शन नहीं दिया जाता है मगर हॉस्पिटल की लापराही से 63 वर्षीय मरीज जिंदगी और मौत से लड़ने को मजबूर हो गया है वही परिजनों ने मेडिकेयर हॉस्पिटल प्रबंधन से जब पूरे मामले की शिकायत की गई तो प्रबंधन का कहना हैकि प्रशांत खंडेलवाल को डायनापार इंजेक्शन नहीं लगाया गया है बल्कि पास वाले मरीज को लगाया गया था फिलहाल मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है

वही जब मेडिकेयर हॉस्पिटल में मीडिया ने प्रबंधन से बात करना चाही तो हॉस्पिटल प्रबंधन गाड़ी में बैठ कर भागते हुए नजर आए । पूरे मामले की शिकायत मरीज के परिजनों ने पलासिया पुलिस को की है जहां पुलिस द्वारा मेडिकेयर हॉस्पिटल प्रबंधन से हॉस्पिटल के सीसीटीवी के साथ सभी एविडेंस बुलवाए गए है बहरहाल मेडिकेयर हॉस्पिटल का यह पहला मामला नहीं है जब मरीज की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया हो इसके पहले भी कई मामले मेडिकेयर हॉस्पिटल के सामने आ चुके है

बाइट – निखिल खंडेलवाल , मरीज का बेटा

बाइट – सुरेंद्र रघुवंशी , थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *