
पुलिस ने व्यापारी का मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया है। एक टीम जयपुर गई है।
इंदौर के कपड़ा व्यापारी का राजस्थान के जयपुर में अपहरण हो गया। एरोड्रम इलाके में रहने वाले व्यापारी पवन जैन की पत्नी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि पति के फोन से अपहर्ताओं ने 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। बता दें पत्नी आरती ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है। उसी के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जैन की पत्नी आरती मंगलवार को थाने पहुंची। पुलिस को बताया- पति पवन जैन 19 फरवरी से जयपुर गए हैं। उनसे मोबाइल पर दिन में दो-तीन बार बात हो रही थी। मंगलवार सुबह उनके मोबाइल से कॉल आया। जब फोन उठाया तो किसी दूसरे युवक ने बात की। कहा कि हमने पवन का अपहरण कर लिया है।
बाद में उसने पति पवन से भी बात कराई। इसके बाद पवन के हाथ से मोबाइल छीनते हुए कहा कि मैं तुम्हें अकाउंट नंबर दे रहा हूं, उसमें तीन लाख रुपए जमा करा दो।
इंदौर के कपड़ा व्यापारी का राजस्थान के जयपुर में अपहरण हो गया।
रुपए नहीं देने पर हत्या की धमकी दी आरती ने बताया- बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि रुपए नहीं दिए और पुलिस से शिकायत की तो पति की हत्या कर देंगे।
पवन मूलतः राजगढ़ के पचोर का रहने वाला है। एक बेटा और एक बेटी हैं। पवन की पत्नी आरती ने इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पति की जान खतरे में है।
पुलिस ने सर्विलांस पर डाला मोबाइल महिला की शिकायत पर पुलिस ने पवन जैन का मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया है। एक टीम जयपुर के लिए रवाना कर दी गई है।
एसीपी विवेक सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है।