Hema Malini ने पति धर्मेंद्र-बेटी ईशा के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, करीबी दोस्तों समेत ये सेलेब्स हुए शामिल , देखें फोटोज

हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वह 73 साल की हो गई हैं।इस मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स और उनके फैंस ने भी उन्हें बधाइयां दी. उनका जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था. हेमा मालिनी ने इस खास दिन को अपने पति धर्मेंद्र , बेटी ईशा देओल  और फिल्म ‘शोले’ के डायरेक्टर रमेश सिप्पी के साथ सेलिब्रेट किया. खास बात यह थी कि जन्मदिन के मौके पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी रेड कलर की मैचिंग आउटफिट में नजर आए.

                                                                           

हेमा मालिनी के बर्थडे पर दोनों की जोड़ी प्यारी लग रही थी. खुले बालों में हेमा मालिनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं. हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपने जन्मदिन की खास तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, ईशा देओल, रमेश सिप्पी और संजय खान भी नजर आ रहे हैं.

इससे पहले, ईशा देओल ने हेमा मालिनी के जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की थी. इसमें उन्होंने हेमा मालिनी के कंधे पर सिर रखा हुआ था. दोनों ही इस तस्वीर में बहुत प्यारी लग रही थीं. हेमा मालिनी की दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं.हेमा मालिनी एक्ट्रेस और नृत्यांगना के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद भी हैं. साल 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की सीट से जीत दर्ज की थी. हेमा मालिनी क्लासिकल डांस में माहिर हैं और ये उनकी सबसे बड़ी खासियत हुआ करती है. वो आज भी परफॉर्म करती हैं. भरतनाट्यम में हेमा मालिनी पारंगत हैं. इसके अलावा वो कुचीपुड़ी और ओडिसी डांस भी करती हैं.

आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने 1963 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 1980 में उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की थी. दोनों तब से बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में शुमार हैं. ‘सीता और गीता’ की शूटिंग के दौरान ही धर्मेंद्र और हेमा एक दूसरे के नजदीक आए. फिर इस जोड़ी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और लगभग सभी फिल्में सक्सेसफुल रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *