IPL 2021: माइक हसी और बालाजी को एयर एंबुलेंस के जरिए चेन्नई भेजा गया,जानिए ताजा अपडेट

कोरोना वायरस से संक्रमित चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य माइक हसी और एल. बालाजी को एयर एंबुलेंस के जरिए चेन्नई भेजा गया है तथा उन्हें शहर में होटल में आईसोलेशन में रखा गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, “इन दोनों सदस्यों को एयर एंबुलेंस के जरिए चेन्नई भेजा गया है और इन्हें ताज क्लब हाउस में आइसोलेशन में रखा गया है।”ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

माइक हसी और एल बालाजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद टीम के अन्य सदस्यों का टेस्ट किया गया था और जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. उन्हें आईपीएल स्थगित होने के बाद चेन्नई भेजा गया. बालाजी ठीक होने के बाद घर जाएंगे, जबकि माइक हसी स्वस्थ होकर चार्टर प्लेन से मालदीव रवाना होंगे और वहां कुछ दिन रूककर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. माइक हसी के अलावा आईपीएल के लिए यहां आए ऑस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य गुरुवार की सुबह मालदीव के लिए रवाना हुए हैं. ये सभी ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहेंगे.

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. खास बात ये है कि अभी तक आईपीएल से संबंधित जितने भी खिलाड़ी या कोचिंग स्टॉफ कोरोना से संक्रमित पाया गया है, उसमें माइक हसी पहले विदेशी खिलाड़ी हैं, बाकी सभी भारतीय ही हैं. इसी कारण से बीसीसीआई ने आईपीएल को फिलहाल स्थगित कर दिया है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले टी0 विश्व कप 2021 से पहले या फिर उसके बाद आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है. अभी तक आईपीएल के 29 मैच हो गए थे, और अभी 30 मैच और होने वाले हैं. देखना होगा कि बीसीसीआई आगे को लेकर क्या कुछ प्लानिंग करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *