IPL 2021: केकेआर से मिली हार के बाद रोते दिखे ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ के आंखों से भी निकले आंसू, देखें Video

कोलकाता नाइट राइडर्स  ने बुधवार को एक एंटरटेनिंग मैंच में दिल्ली कैपिटल्स  को 3 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ अब KKR आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। गौरतलब है कि तीसरी बार केकेआर की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची है।बता दें कि आखिरी ओवर में केकेआर के 7 रन की दरकार थी. ऐसे में दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर अश्विन  ने की. अश्विन ने ओवर में 2 विकेट लेकर मैच का रोमांच चरन पर पहुंचा दिया था लेकिन राहुल त्रिपाठी  ने छक्का लगाकर केकेआऱ को तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया. बता दें कि मैच हारने के बाद ऋषभ पंत  काफी इमोशनल नजर आए और उनके आंखों से आंसू भी निकले. पंत को ज्यादा इमोशनल होता देख कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें सांत्वना दी. केकेआऱ से मिली हार के बाद न सिर्फ पंत भावुक हुए बल्कि बाकी दूसरे खिलाड़ी भी काफी निराशा में दिखे. पंत के अलावा पृथ्वी शॉ भी रोते हुए नजर आए.

 

बता दें कि केकेआर की इस जीत में वेंकटेश अय्यर ने अहम भूमिका निभाई और 55 रन बनाए, इसके अलावा शुभमन गिल ने 46 रन बनाए. इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बनाए थे. केकेआऱ के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाज को बांधे रखा जिसके कारण ही टीम 135 रन पर पहुंच पाई.

केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा मावी ने स्टोइनिस को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया था. दिल्ली लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाया.

अब 15 अक्टूबर को केकेआर और सीएसके के बीच आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा. आईपीएल 2021 का फाइनल दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अबतक सीएसके 3 बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहा है तो वहीं केकेआर 2 बार खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया है. अब देखना है कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम इस बार यह खिताब जीतती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *