केकेआर का एक और खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव, चेन्नई में होगा इलाज

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और कीवी खिलाड़ी टिम सिफर्ट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सिफर्ट को अपने साथियों के साथ न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन वह कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद फिलहाल उन्हें भारत में ही रहना होगा. सिफर्ट फिलहाल अहमदाबाद में आइसोलेट हैं लेकिन जल्द ही वो चेन्नई चले जाएंगे, जहां वो अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराएंगे. टिम सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद से ही आईपीएल के स्थगित होने का डर बन गया था. दूसरी ओर सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी का कोरोना रिपोर्ड निगेटिव आ चुके हैं. लेकिन अभी भी वो भारत में रहेंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘आईपीएल में केकेआर  के लिए खेल रहे सिफर्ट कोरोना लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं. क्वारंटीन रहकर वह अपना इलाज कराएंगे. न्यूजीलैंड लौटने की अनुमति देने से पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव की प्रतीक्षा करनी होगी. न्यूजीलैंड लौटने पर सिफर्ट को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा.’

बता दें कि कोरोना के डर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मालदीप भेज दिया गया है. इस समय ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से जाने वाली सभी फ्लाइ्टों को बैन कर रखा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने देश रवाना नहीं हो पाएं हैं. इसके अलावा खबर ये भी है कि हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भी मालदीप चले गए हैं.

इस समय भारत में कोरोना की स्थिति बेहद ही गंभीर हैं, जिसके देखते हुए ही आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है. वहीं, अब ये भी खबर सामने आ रही है कि टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में न होकर यूएई में कराया जाए. गौरतलब है कि अक्टूबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *