
आईपीएल 2022 ऑक्शन का आज पहलाहै। आज कुल 106 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। पहले दिन की नीलामी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नीलामी को कराने वाले Hugh Edmeades अचानक से बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े। इस हादसे के बाद नीलामी को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था । सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो भी वायरला हो रहा है।
टेबल से नीचे गिरे अधिकारी:-यह घटना तब हुई जब 63 वर्षीय ब्रिटिश नीलामीकर्ता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को लेकर लंबी बोली-प्रक्रिया चल रही थी। इस हादसे के बाद नीलामी को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था । आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के एक अपडेट के अनुसार, एडमीड्स ठीक है और वर्तमान में चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहा है।
इससे पहले, नीलामी शनिवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई, शिखर धवन बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने उन्हें ₹8.25 करोड़ में खरीदा। मार्की प्लेयर्स में, श्रेयस अय्यर सबसे महंगी खरीदारी थे, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹12.25 करोड़ खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर और शाकिब अल हसन सहित कई हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी पहले दौर की बोली में अनसोल्ड रहे। पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।