Iran Counterattack against US: ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हुए है. इससे पहले सोमवार और मंगलवार को कुवैत और रियाद में अमेरिकी दूतावासों पर भी हमले हुए थे.

Iran Counterattack against US: ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों को बना रहा निशाना
अमेरिका-इजरायली हमले में अपने सुप्रीम लीडर को खोने के बाद ईरान की स्पेशल फोर्स, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स रिवेंज मोड में है. वो पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिका के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रही है. मंगलवार, 3 मार्च की देर रात दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (यूएस कॉन्सुलेट) के पास ड्रोन हमले से आग लग गई. यह हमला उस समय हुआ जब ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हुए है. इससे पहले सोमवार और मंगलवार को कुवैत और रियाद में अमेरिकी दूतावासों पर भी हमले हुए थे.
इलाके के लोगों ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना. एक महिला ने कहा कि धमाके के बाद उसने आग की लपटें देखीं. पुलिस ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और नुकसान देखने की कोशिश कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दुबई में ड्रोन हमले की पुष्टि की और कहा कि दूतावास का सारा स्टाफ सुरक्षित है
उन्होंने वॉशिंगटन में पत्रकारों से कहा, “दुर्भाग्य से एक ड्रोन चांसरी बिल्डिंग के पास पार्किंग में गिरा और वहां आग लग गई. लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं.” स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी कॉन्सुलेट की इमारत के पीछे से काले धुएं के घने बादल उठ रहे हैं.
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दुबई प्रशासन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास ड्रोन से जुड़ी घटना के कारण लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है. आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं. किसी के घायल होने की खबर नहीं है
एक और सोशल मीडिया अपडेट में दुबई मीडिया ऑफिस ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर एक मोबाइल फायर एक्सटिंग्विशर (आग बुझाने वाली) गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है. पोस्ट में लिखा था, “दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास लगी आग पूरी तरह बुझा दी गई है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दुबई प्रशासन सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है.”
Photos: The fire near the US Consulate in Dubai has been fully extinguished, with no injuries reported. Dubai authorities reaffirm their commitment to ensuring everyone's safety and security. pic.twitter.com/OPAOQRHEIG
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 3, 2026
अमेरिकी दूतावासों पर हो रहे हमले
मंगलवार तड़के रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया, जिससे छोटी आग लग गई. सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे “सीमित आग लगी और इमारत को मामूली नुकसान हुआ.” इससे पहले सोमवार को कुवैत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर भी हमला हुआ था. न्यूज एजेंसी एएफपी को कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि इमारत से धुआं उठता हुआ देखा गया था.
हालांकि दूतावास ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा नहीं की कि उस पर हमला हुआ था, लेकिन उसने एक सुरक्षा चेतावनी जारी कर लोगों से वहां से दूर रहने को कहा. बयान में कहा गया, “कुवैत के ऊपर मिसाइल और ड्रोन (यूएवी) हमलों का लगातार खतरा बना हुआ है. दूतावास के पास न आएं