ईशा और आकाश अंबानी फॉर्च्यून ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट में शामिल

 

 

फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ की लिस्ट में इस बार अंबानी परिवार के दो सदस्यों का नाम शामिल किया गया है। इसमें ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का नाम है।फॉर्च्यून ने इस सूची में फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एवं एंटरटेनमेंट की कैटेगरी शामिल हैं। ईशा और आकाश का नाम टेक्नोलॉजी कैटेगरी में है। हर कैटेगरी में दुनिया की 40 ऐसी हस्तियों को शामिल किया गया है जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है। फॉर्च्यून के मुताबिक जुड़वा ईशा और आकाश ने जियो को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इन दोनों ने ही फेसबुक के साथ 9.99% हिस्सेदारी के लिए 5.7 बिलियन डॉलर मेगा डील को सफलतापूर्वक पूरा किया। गूगल, क्वालकॉम और इंटेल जैसी कंपनियों को रिलायंस के साथ जोड़ने और उनसे निवेश प्राप्त करने का काम भी इन्हीं की लीडरशिप में पूरा हुआ। आकाश ने 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की डिग्री लेकर अपने फैमिली बिजनेस को ज्वाइन किया वहीं ईशा ने 1 साल बाद जियो को ज्वाइन किया। ईशा ने येल, स्टैनफोर्ड जैसे संस्थानों में पढ़ाई की है।

जियोमार्ट के लॉन्च में अहम भूमिका
जियोमार्ट को लॉन्च करने में आकाश और ईशा की भूमिका की भी फॉर्च्यून ने प्रशंसा की है। मई महीने में ही रिलायंस ने जियोमार्ट को लॉन्च किया था। आज जियोमार्ट पर हर रोज करीब 4 लाख ऑर्डर बुक हो रहे हैं। भारत में तेजी से बढ़ रहे ई-कॉमर्स मार्किट में रिलायंस अब दिग्गज अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए चुनौती पेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *