इंदौर में फाइनेंस कारोबारी कटारिया के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपए नकद और सोने के आभूषण बरामद

इंदौर में टैक्स चोरी और हुंडियां व अन्य तरीकों से फाइनेंस कारोबारी धनसुख राज कटारिया के घर और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में चौंकाने वाली जानकारी मिली है। कटारिया के चार बैंक लॉकर्स में से दो की छानबीन की गई। जिसमें से 6 करोड़ रु. से अधिक नकद, 7 करोड़ रु. का सोना (जेवरात) और 8 करोड़ रुपए की हुंडियां मिली हैं। अभी दो लॉकर्स की छानबीन की जाना है। इंदौर और खरगोन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर आयकर की बड़ी कार्रवाई की गई।

विभाग द्वारा कटारिया के फाइनेंस के धंधे के मामले में भी छानबीन की जा रही है। जानकारी मिली है कि कटारिया के पॉलिटिकल कनेक्शन रहे हैं। कटारिया बड़े पैमाने में लेन-देन कर दूसरों को तगड़े ब्याज पर फाइनेंस करते हैं। टीम इस पर छानबीन कर रही है।

भारी भरकम पुलिस बल रहा मौजूद

भारी-भरकम पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम ने कटारिया समूह के इंदौर और खरगोन के ठिकानों पर छापा मारा। जानकी नगर निवासी सुखराज कटारिया की फर्म फाइनेंस सहित अन्य कारोबार में लिप्त है

कटारिया की खरगोन में दिलीप दाल मिल नामक फर्म है। इसके अलावा ब्याज-बट्‌टे का भी धंधा है। उनके कई फाइनेंसरों से लेन-देन की जानकारी मिली है। कटारिया ने दाल मिल के अलावा रियल एस्टेट में भी निवेश कर रखा था। इनके तार बड़े नेताओं से भी जुड़े हैं। विभाग के पास नेताओं को फंडिंग करने की जानकारी भी थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई में इंदौर-भोपाल, ग्वालियर सहित बाहरी राज्य से आए अधिकारी शामिल रहे, जो एक दर्जन से अधिक वाहनों में पुलिसकर्मियों के साथ इन ठिकानों पर पहुंचे।

रतलाम – खरगोन में इनके यहां पहुंची टीम

कटारिया के ठिकानों के अलावा आयकर विभाग की टीम खरगोन में श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण मथुरावाला दाल मिल, आरएम ईशान कोल्ड स्टोरेज पर भी गई। यहां भी लंबी कार्रवाई की जा रही है।खरगोन में दाल मिल कारोबारी नवनीता महाजन और नटवरलाल महाजन के ठिकानों से विभाग को 1.25 करोड़ नकद और 1.75 किलो सोने के जेवरात मिले। इसके अलावा रतलाम में हवाला कारोबारी मनीष और ब्लवीश पटवा के ठिकानों से भी विभाग को 1.75 करोड़ रुपए नकद मिले।

बताया जा रहा है कि कटारिया ग्रुप व अन्य जगहों से भारी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं, खासकर कच्ची पर्चियां मिली है। आयकर विभाग इन सभी को जब्ती में ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *