जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का दिल्ली में निधन

जबलपुर कलेक्टर के बेटे अमोल सक्सेना का दिल्ली में निधन हो गया है।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना हो गए हैं।

अमोल सक्सेना के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अमोल का शव सोमवार को चार्टर्ड प्लेन के जरिए दिल्ली से जबलपुर लाया जाएगा। यहां उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार होगा।

शनिवार को बिगड़ी थी अमोल की तबीयत

बताया जा रहा है कि अमोल की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। बता दें कि कलेक्टर दीपक सक्सेना की एक बेटी भी है, जो दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है।

अमोल सक्सेना दिल्ली में फिल्म स्टडीज से संबंधित कोर्स कर रहे थे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ये पोस्ट की 

कौन हैं दीपक सक्सेना, जो क्यों चर्चा में हैं?

दीपक सक्सेना 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं जो फिलहाल जबलपुर में कलेक्टर पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। कोर्स की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर कलेक्टर ने ऐसे स्कूलों से अभिभावकों को 81.30 करोड़ रुपए की फीस वापस कराई है। साथ ही 22 लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई है।

कलेक्टर के निर्देश पर 51 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। जिनमें स्कूलों के चेयरमैन, प्राचार्य, सीईओ, मैनेजर, सदस्य, एडवाइजर समेत 20 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *