प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गाँधी के हमशक्ल,फिर हुआ कुछ ऐसा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर आई। प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। प्रियंका गांधी ने संस्कारधानी के गौरी घाट पर पूजन कर जीत का आशीर्वाद लिया। वही प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल प्रियंका गांधी जब मंच पर सभा को संबोधित कर रही थी। उसी दौरान राहुल गांधी के हमशक्ल पहुंच गए फिर क्या था लोग उन्हें राहुल गांधी समझकर सेल्फी लेने लगे ।

बाल और दाढ़ी हुबहू राहुल गांधी से मिलती
बता दें कि राजधानी भोपाल के रहने वाले राकेश कुशवाहा की शक्ल राहुल गांधी से मिलती है। यही कारण है कि जबलपुर में जब प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित कर रही थी ।उसी दौरान वहां पर राकेश कुशवाहा आ गए। ऐसे में लोग उन्हें राहुल गांधी समझते हुए उनके साथ सेल्फी लेने लगे। आप खुद देख सकते हैं राकेश कुशवाहा की बाल और दाढ़ी हुबहू राहुल गांधी की तरह दिख रही है। ऐसे में लोग भी चकरा गए और उन्हें पहचान नहीं पाए। ऐसे में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

राहुल गांधी को मानते अपना आदर्श
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संस्कारधानी से विधानसभा चुनाव का बिगुल अपने आई थी। ऐसे में राहुल गांधी के हमशकल राकेश कुशवाहा भी पहुंचे थे। ऐसे में वहां इस पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र नजर आए। वही प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें राहुल गांधी समझकर लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे। हालांकि राकेश कुशवाहा से जब राहुल गांधी की तरह ही बाल और दाढ़ी रखने को लेकर सवाल किया तो उनका कहना था कि वह राहुल गांधी के फैन हैं और अक्सर लोग उन्हें राहुल गांधी ही समझते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हो गई थी तब से लेकर आज तक वहां राहुल गांधी की तरह ही दाढ़ी और बाल रखते हैं।

हालांकि राहुल गांधी के हमशक्ल राकेश कुशवाहा का इस तरह का अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक समय तो ऐसा लगा था मानों राहुल गांधी अचानक प्रियंका गांधी की सभा में पहुंच गए हैं। कुछ समय तक तो लोग समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में जब पता चला कि वह तो भोपाल के रहने वाले राकेश कुशवाहा है। राकेश कुशवाहा ने बताया कि पुणे प्रियंका गांधी से मिलने की इच्छा थी इसीलिए वहां कार्यक्रम में आ पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *