जान्हवी कपूर ने मुंबई में खरीदा है करोड़ों का नया घर, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

 

बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में पिछले कुछ महीने में ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने प्रॉपर्टी में निवेश किया है। अब इसी कड़ी में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू में भारी भरकम रकम देकर एक घर खरीदा है।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी को बॉलीवुड में डेब्यू किए हुए कुछ ही साल हुए हैं। अब उन्होंने अपना नया घर ले लिया है। जान्हवी का यह नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है जो कि एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर तक है। इस घर के लिए जान्हवी कपूर ने मोटी रकम चुकाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी ने 39 करोड़ रुपये में नया घर खरीदा है। बीते सात दिसंबर को उनकी यह डील हुई थी। घर के लिए उन्होंने 78 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। फिलहाल वह अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ लोखंडवाला में रहती हैं। बता दें कि साल 2018 में फिल्म धड़क से जान्हवी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 23 वर्षीय जान्हवी का करियर अभी शुरू ही हुआ है। धड़क के अलावा वह अभी तक घोस्ट स्टोरीज और गुंजन सक्सेना में नजर आ चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म रूही अफजाना और दोस्ताना 2 है।

बीते दिनों जान्हवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ गोवा में स्पॉट हुईं। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। जाहन्वी और कार्तिक वहां फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह साल 2008 में आई दोस्ताना की सीक्वल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *