
11 नवंबर को सूरज बड़जात्या की मल्टीस्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले है। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें तमाम सितारें शिरकत करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान जया बच्चन का एक वीडिया वायरल हो गया जिसमें वो सबके सामने कंगना रनोत को इग्नोर करती नजर आई।
इस वीडियो में कंगना रनौत को जया बच्चन इग्नोर करती हुई नजर आ रही है. जब कंगना रनौत ने जया बच्चन को नमस्ते किया तो वह बिना कुछ रिएक्शन दिए आगे बढ़ गई. वहीं वीडियो में अनुपम खेर जया बच्चन को कंगना से मिलने के लिए कहते हैं मगर वह मुंह फेर लेती हैं. जिसके बाद फैंस की नजरें इस पर टिक गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देने शुरू कर दी.
जिसके बाद वायरल हो रही वीडियो पर फैंस ने कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा कि कंगना को किसी की जरुरत नहीं है तो दूसरे फैन ने कहा जया बच्चन कंगना से डर गई. ऐसे ही कई कमेंट्स ‘ऊंचाई’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की वीडियो में देखने को मिले. फैंस का कहना है कि जया बच्चन एक रुड औरत है. एक यूजर ने कहा-‘कंगना रनौत सोच रही होंगी कि जया बच्चन यहां भी आ गईं’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘जया कंगना से डरती हैं.’ इसी तरह से कई फैंस ने मजे लिए तो कइयों ने गुस्सा जताया.