झांसी की शातिर बहू: पूजा जाटव की साजिश, कत्ल और छल की खौफनाक दास्तान जेल से छूटते ही रची कत्ल की साजिश, सास की हत्या में बहू पूजा गिरफ्तार

पहले पति पर हमला, फिर लिव-इन में रही, अब सास का कत्ल… जेल से छूटते ही झांसी की पूजा जाटव ने रची थी खौफनाक साजिश

यूपी के झांसी की पूजा जाटव के खूबसूरत चेहरे के पीछे उसके कई खौफनाक इरादे छिपे थे. पहले पति पर जानलेवा हमला करवा चुकी पूजा जेल जा चुकी है. जेल से छूटने के बाद लिव-इन में रही. पूजा ने अब जमीन हथियाने की नीयत से सास की हत्या की साजिश रचकर उसे भी मौत के घाट उतरवा दिया. जांच में सामने आया है कि कैसे उसने परिवार का भरोसा जीतकर साजिश का ताना-बाना बुना और खूनी खेल को अंजाम दिया.

UP News: झांसी के टहरौली इलाके के कुम्हारिया गांव में बीते 22 जून को 55 साल की महिला सुशीला राजपूत की हत्या कर दी गई थी. सुशीला के कत्ल ने ऐसा सच उजागर किया, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. जिस महिला को परिवार ने दया और ममता के नाम पर अपनाया, उसने परिवार की जड़ों को ही लहूलुहान कर दिया. इस हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि घर की बहू पूजा जाटव थी. खूबसूरत चेहरा, लेकिन भीतर से बेहद खतरनाक और शातिर दिमाग वाली महिला पूजा पहले भी जेल जा चुकी थी.

पूजा पर आरोप है कि उसने पहले पति से विवाद के बाद उस पर जानलेवा हमला करवाया, जिसमें वह जेल गई. उसका पहला पति रेलवे में कार्यरत था. जेल से छूटने के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी मुलाकात कल्याण राजपूत से हुई, जो खुद भी आपराधिक प्रवृत्ति का था. दोनों लिव-इन में रहने लगे. करीब छह-सात महीने साथ रहे और फिर एक सड़क हादसे में कल्याण की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *