नौकरानी को बंधक बनाया फिर दांत तोड़ डाले… गरम तवे से भी दागा, बीजेपी की महिला नेता की करतूत जान थर्रा उठेंगे आप

झारखंड के रांची से ऐसी ख़बर सामने आई जिसने रोंगटे खड़े कर दिए. रांची में घर में काम करने वाली युवती पर जु़ल्म की सारी इंतेहा पार कर दी गई. और आरोप बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर लगा है. अब बीजेपी से निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ़्तार कर लिया गया है. रांची से सीमा पात्रा को गिरफ़्तार किया गया है. सीमा पात्रा के घर काम करने वाली युवती ने अपनी आपबीती सुनाई.

उसने बताया कि सीमा पात्रा ने कभी गरम तवे से जलाया, तो कभी रॉड से दांत तक तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाए रखा. उसने बताया कि उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया गया. ज़ुल्म की इंतहा यहीं ख़त्म नहीं हुई सीमा पात्रा ने इस युवती को पेशाब भी जीभ से साफ़ करने को मजबूर कर दिया. उसने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है. और ये एक दो महीने की कहानी नहीं है. जुल्म का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था.

निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा के पति पूर्व IAS हैं बावजूद इसके उनके घर में ये प्रताड़ना सालों से जारी थी. वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा को सस्पेंड कर दिया.

झारखंड के गुमला की रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता करीब 10 साल से पात्रा परिवार के लिए काम कर रही थी. एक पड़ोसी ने पुलिस को ख़बर दी तब जाकर लड़की को सीमा पात्रा के घर से छुड़ाया जा सका. फिलहाल रांची के रिम्स में पीड़िता का इलाज चल रहा है. सीमा पात्रा BJP राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश BJP कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *