बीजेपी के कई नेता पहुँचे डीआईजी ऑफिस
प्रधानमंत्री को लेकर जीतू पटवारी द्वारा किए गए ट्वीट पर मचा बवाल, भाजपा नेताओं ने डीआईजी से मिलकर पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की
इंदौर। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी द्वारा किए गए एक ट्वीट पर राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। डीआईजी से उनके कार्यालय में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अभी रात 11:00 बजे मिला तथा जीतू पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे , सांसद श्री शंकर लालवानी , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता,पूर्व महापौर मालिनी गौड , विधायक श्री रमेश मेंदोला , विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय तथा भाजपा नेता श्री मधु वर्मा सहित सहित कई नेता मौजूद थे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जीतू पटवारी की विधानसभा से सदस्यता खत्म करने को लेकर मांग करेंगे और इस संबंध में जल्दी ही विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
नगर अध्यक्ष बोले जीतू पटवारी अपना मानसिक संतुलन खो चुके है ll
