इंटरनेशनल मैच के दौरान दर्शकों ने दी 2 क्रिकेटर्स को गालियां, देखिए VIRAL VIDEO

एशेज सीरीज के सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी शर्मनाक घटना घटी। अपने दुर्व्यवहार के लिए बदनाम सिडनी के फैंस ने इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स और इंग्लैंड की पारी के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टॉ से गाली गलौच की। इन दोनों की शिकायत पर उन 3 फैंस को स्टेडियम से बाहर भगा दिया गया। हालांकि, इस मामले में बेयरस्टॉ का कहना था कि वे सभी बदकिस्मत थे। एक अच्छा दिन मिस कर दिया, लेकिन उन्हें पता चलना चाहिए कि हमने क्या किया।

 

दोनों की कई दर्शकों ने सराहना की लेकिन एक फैन की टिप्पणी से नाराज हो गए. जब स्टोक्स और बेयरस्टो तीसरे दिन कड़े मुकाबले के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे तो एक दर्शक ने कहा, ‘स्टोक्स, तुम मोटे हो. अपना जम्पर उतारो.’

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो को निशाना बनाते हुए दर्शक ने कहा- कुछ वजन कम कर लो बेयरस्टो.’ स्टोक्स ने अपने ऊपर की गई टिप्पणी को तो नजरअंदाज कर दिया लेकिन जब उनके साथी को निशाना बनाया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने का फैसला किया.

दोनों ही टिप्पणी सुनने के बाद सीढ़ियों पर रुक गए. बेयरस्टो ने इस विवाद पर कहा, ‘पाल, यह सही है. बस घूमो और चले जाओ. कमजोर हो.’ खास बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, तब टीम डायरेक्टर एश्ले जाइल्स भी सीढ़ियों पर ही खड़े थे. हालांकि उन्होंने विवाद में हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन बेयरस्टो को उनके जबरदस्त प्रयास के लिए पीठ पर थपथपाया.

यह सब हुआ तीसरे दिन चाय ब्रेक के दौरान। स्टोक्स और बेयरस्टो ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तब कुछ प्रशंसकों ने उन्हें अपशब्द कहे। इस बात की पुष्टि सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के एक वीडियो में की गई है। बाद में पता चला कि प्लेयर्स से भिड़ने वाले तीनों फैंस को सुरक्षाकर्मियों ने ढूंढकर स्टेडियम से बाहर कर दिया।

इस पर बेयरस्टो ने कहा, ‘यह अच्छा नहीं है और न इसकी जरूरत है। हम वहां अपना काम करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए। दुर्भाग्य से कभी-कभी कुछ प्रशंसक हदें पार कर जाते हैं। इसलिए कभी-कभी इसके लिए आवाज उठाना जरूरी हो जाता है।’

यही वह मैदान है जहां पिछले वर्ष इसी महीने में भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी बदतमीजी की गई थी। उस वक्त फैंस ऑस्ट्रेलियाई जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से उलझते दिखे थे। दर्शकों द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए नस्लभेदी टिप्पणी की थी। भारतीय क्रिकेटरों ने इसकी शिकायत भी की थी। उस वक्त इसपर काफी बवाल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *