KBC 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला को मिला सरप्राइज, घर पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, देखे तस्वीरें

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शानदार शुरुआत हो चुकी है। शो को हमेशा की तरह दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस सीजन की पहली करोड़पति आगरा की रहने वालीं हिमानी बुंदेला बनीं। हिमानी पेशे से एक टीचर हैं। एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। केबीसी में एक करोड़ जीतने के बाद उनका एक सपना तो पूरा हो गया इसके साथ गायक जुबिन नौटियाल से मिलने की भी उनकी चाहत पूरी हो गई। हिमानी ने शो के दौरान बताया था कि सिंगर जुबिन नौटियाल  उनके फेवरेट सिंगर हैं. शो के दौरान अमिताभ ने हिमानी की जुबिन से बात भी करवाई थी. उसी वक्त सिंगर से मिलने की इच्छा जताई थी जो अब पूरी हो गई है.

                                                                         

केबीसी के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हिमानी बुंदेला को जुबिन नौटियाल की आवाज सुनाई थी,जिसे सुनकर वह पहली बार में हिमानी समझ नहीं पाईं और कहा कि कुछ और बोलिए. इस पर जुबिन ने गाना गाया जिसे सुनने के बाद हिमानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस पर अमिताभ ने कहा कि अब आप नाम भी बता दीजिए तो उन्होंने कहा ‘अरे सर मेरे फेवरेट जुबिन नौटियाल’. उस वक्त हिमानी 25 लाख पर पहुंच चुकी थीं. इसी वक्त जुबिन से हिमानी ने मिलने की चाहत बताई थी. शो के बाद हिमानी ने जुबिन को वॉयस मैसेज भेजा था.

                                                                           

जुबिन नौटियाल ने भी अपनी इस मासूम और इंटेलीजेंट फैन को सरप्राइज देने का फैसला कर लिया. हिमानी की सिस्टर और जुबिन की टीम ने मदद की और सारे इंतजाम करवा दिए गए. जुबिन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘जब मुझे हिमानी का वॉयस मैसेज मिला तो इतना इम्प्रेस हो गया कि मैंने तय कर लिया कि मुझे मिलना ही है. जब मेरी हिमानी से मुलाकात हुई तो बेहद गर्मजोशी और प्यार से मिलीं. उनकी फैमिली भी बेहद खुश हुई. हिमानी जैसी फैन से मिलकर मुझे खुद कितनी खुशी हुई इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. ये हमरे देश के भविष्य हैं. उनकी बुद्धिमानी से मैं बहुत प्रसन्न हूं’.

फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल हिमानी बुंदेला के घर एक जर्नलिस्ट बनकर मिलने पहुंचे थे. जुबिन उनके घर पहुंचे और हिमानी के बगल में बैठ कर ‘खुशी जब भी तेरी’ गाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *