
🛑🟡 गुरू ,शनि और राहू – केतु करेंगे बड़े बदलाव
✍️राजेश उषा शर्मा, इंदौर
( 9009977999)
आकाशमंडल में हाल ही में राहू – केतु , गुरु और शनि ग्रह के अहम और महत्वपूर्ण बदलाव देश के राजतंत्र , जनतंत्र में बड़े बदलाव लाने जा रहे है,,,30 अक्टूबर को ही गुरु ग्रह चांडाल योग से मुक्त हुए हैं, गुरु विवेक, विस्डम, धर्म और सुख सम्पदा के कारक होते है,,, और न्यायाधीश शनि ग्रह न्यायकर्ता और दंडाधिकारी है जो रहम भी बरसाते हैं और कहर भी बरपाते हैं तथा न्याय भी करते है,,,,
ब्रह्माण्ड के दो मुख्य और महत्वपूर्ण ग्रह जब प्रभाव में आते हैं तो सर्वत्र धर्म, नीति और न्याय प्रभावशाली हो जाते हैं,,,, चुनावी मौसम में इन दोनो मुख्य ग्रह के प्रभाव और राहू – केतु के राशि महापरिवर्तन बड़े और अकल्पनीय बदलाव के संकेत दे रहे हैं,,,, देश की राजनीति में ही नहीं प्रदेश की राजनीति में भी सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं,, छल- कपट, द्वेष , नफरत की राजनीति से त्रस्त लोगों का मोह भंग होगा और जनता – जनार्दन अपने विवेक, समझ और विस्डम से सरकारे चुनेगीं और सरकारें बनाएंगी,,, सत्तादल द्वारा अपनी सत्ता बचाने की सारी चालें, हदें और हथकंडे बेअसर साबित होंगे और आनेवाले चुनावी परिणाम बेहद चौंकानेवाले होंगे, अकल्पनीय होंगे और साथ ही सोच से परे भी होंगे,,, बड़े – बड़े और नामी – गिरामी नेतागण परास्त होंगे और उनके करियर पर ग्रहण लगेगा,,,, बड़े – बड़े दावे, कई समीकरण फुस्स होंगे और चाणक्यगिरी बेअसर हो जाएगी, तमाम चुनावी हाईटेक मार्केटिंग, सभाएं , यात्राएं और प्रलोभन बेअसर साबित होंगे और आगामी विधानसभा चुनावी परिणाम देश की राजनीति की दशा और दिशा दोनों ही निर्धारित और तय करेंगे,,,, और सबसे अहम बात है कि देश की शीर्ष अदालत देशहित, जनहित, लोकहित में कई कड़े और अहम फैसले लेगी वो भी चौंकानेवाले और अकल्पनीय होंगे जिससे सरकार खासी प्रभावित होनेवाली है,,,,।।।

✍️ राजेश उषा शर्मा, इंदौर।
लेखक पत्रकार, व्यंग्यकार, विश्लेषक तथा अंतराष्ट्रीय ज्योतिष, औरा विशेषज्ञ, लाइफ कोच, वास्तुविद ,मोटिवेशन, मैनेजमेंट, हैप्पीनेस तथा फैमिली गुरु भी है।