
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए रोमानिया पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोमानिया के मेयर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंधिया और रोमानिया के मेयर के बीच भारतीय छात्रों को लेकर कुछ बात बातचीत होती दिख रही है। बातचीत के दौरान रोमानिया के मेयर और सिंधिया के बीच थोड़ी गर्मागर्मी दिख रही हैं। इसे वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सिंधिया और बीजेपी पर हमला बोला है।
वहीं, अहिल्या वाणी डॉट कॉम – इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर लोग सिंधिया पर निशाना साध रहे हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि वह पब्लिसिटी में लगे हुए थे। छात्रों के सामने वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान रोमानिया मेयर ने उन्हें छिड़क दिया है। साथ ही तीखी बहस करने लगे हैं। सिंधिया रोमानिया स्थित एक कैंप में पहुंचकर छात्रों को अपनी सरकार की तरफ से की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रहे थे।
इस दौरान रोमानिया के मेयर उन्हें टोकते हैं। इसके साथ ही रोमानिया के मेयर ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछते हैं कि आप यहां से कब जाएंगे। हम इन छात्रों के लिए यहां व्यवस्था कर रहे हैं। इनके खाने की व्यवस्था की है। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि मैं सब समझ रहा हूं। इतना बोलकर फिर रोमानिया मेयर से वहां से अलग हो जाते हैं।
इसके बाद भारतीय छात्रों से ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि हमारा प्लान है कि हम हर कैंप से सभी भारतीय छात्रों को निकालकर ले जाएंगे। इसके लिए रोमानिया सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।
कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि जुमला भारत में काम करता है लेकिन विदेश की धरती पर नहीं। देखिए राहत शिविर में रोमानिया मेयर ने कैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाठ पढ़ाया। कहा कि आप कब यहां से जाओगे। राहत शिविर में जगह और खाना में हम दे रहे हैं, आप नहीं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान छात्रों ने ताली बजाई।