गुना। आदिवासी समुदाय के साथ डांस करते नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, खूब किया एन्जॉय -देखे VIDEO

गुना में दिखा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया रूप , आदिवासी कार्यक्रम में लोकनृत्य कलाकारों के साथ नाचे केंद्रीय

नागरिक उड्डयन व स्टील मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने गृह ज़िला ग्वालियर – चम्बल के प्रवास में है व रोज़ाना विभिन्न समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उनकी समस्याएँ व माँग सुन सम्बोधित कर रहे है । आज केंद्रीय मंत्री गुना के बामौरी विधानसभा में आदिवासी समाज कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे तो उनका एक अलग रूप देखने को मिला , केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से देखा की आदिवासी कलाकार अपने जनजाति का एक लोकनृत्य प्रदर्शित कर रहे थे तो उनका मनमोहक नृत्य व संगीत सुनकर खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतर कर उनके साथ नाचने लगे । यह देखकर कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हज़ारों लोग मुस्कुराने लगे । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार केंद्रीय मंत्री अपने व्यस्त मंत्रालय के काम काज से समय निकाल कर अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं व विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *