ज्योतिरादित्य सिंधिया की कलेक्टर को नसीहत: Ashoknagar जनसुनवाई में बोले— “जैसे मैंने किया है वैसे ही चाहिए मुझे, जब मैं मेहनत कर सकता हूं तो प्रशासन भी करे”

अशोक नगरः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कल जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को अच्छी खासी नसीहत दे डाली।दरअसल सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों को सिंधिया ने स्वयं खड़े रहकर कलेक्टर से जमवाये।

सिंधिया स्वयं खड़े रहे और कलेक्टर को कागज जमाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिंधिया के सामने एक-एक कागज को व्यवस्थित जमाया।सिंधिया के इस रौद्र रूप को वहां मौजूद सब लोग देखते रह गए। सिंधिया ने कलेक्टर की ओर मुखातिब होकर कहा कि जब मैं इतनी मेहनत कर सकता हूं तो प्रशासन को भी करना होगी। कलेक्टर जब कागज जमा रहे थे तो सिंधिया ने फिर कहा सब सीधा सीधा होना चाहिए, कोई कागज टेढ़ा-मेढा नहीं होना चाहिए, उल्टा सीधा नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *