
इस नवरात्र डोली में आ रहीं माता, जानें क्या है इसका मतलब
शारदीय नवरात्र जिसका इंतजार पूरे साल माता के भक्तों को रहता है वह आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि है । जिस दिन माता अपने दिव्य लोक से पृथ्वी पर आती हैं वह इस वर्ष 7 अक्टूबर को है । 7 अक्टूबर 2021 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माता पृथ्वी पर आएंगी और नवरात्र का आरंभ हो जाएगा । इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ गुरुवार से होने जा रहा है और नवरात्रि का समापन शुक्रवार 15 अक्टूबर को होने जा रहा है । ऐसे में इस साल नवरात्रि में 8 दिन की पूजा और नवें दिन विसर्जन का योग बना है क्योंकि चतुर्थी तिथि का क्षय हो गया है ।
मंगल सूर्य का संयोग , गरम दिमाग के कारण इन राशियों को नुकसान
नवरात्रि में माता के वाहन का भी बड़ा महत्व रहा है । ज्योतिषी इससे आने वाले साल का फलकथन करते हैं और अनुमान लगाते हैं कि अगला एक साल आपका कैसा रहेगा । इस विषय देवीभागवत पुराण में एक श्लोक में बताया गया है कि – शशि सूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे । गुरौ शुक्रे च डोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता । गजे च जलदा देवी छत्र भंगस्तुरंगमे । नौकायां सर्वसिद्धि स्यात डोलायां मरण ध्रुवम् ।।
इस श्लोक से स्पष्ट है कि गुरुवार को नवरात्रि आरंभ होने के कारण इस बार माता डोली में आ रही हैं । डोली में माता का आगमन देश दुनिया और आमजनों के लिए शुभ नहीं माना जाता है । माता के डोली में आगमन से पृथ्वी के कई हिस्सों में बड़ी राजनीतिक हलचल होगी । भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जन धन की हानि होने की आशंका रहेगी ।
पश्चिमी देशों की अजीब परंपरा , यहां शाही परिवार में सैकड़ों लोगों के सामने दिया जाता था बच्चे को जन्म
राजनीतिक मामलों में बात करें तो माता के डोली में आगमन से सत्ता में बड़ा उथल – पुथल देखने को मिल सकता है। कई दिग्गज नेताओं की सत्ता जा सकती है । माता के डोली में आगमन से ऐसा भी माना जाता है कि किसी रोग और महामारी का प्रकोप बढ़ सकता है ।
माता का वहन इस बार शुभ फल की ओर संकेत नहीं दे रहा है ऐसे में रोग , परेशानियों से मुक्ति के लिए नवरात्रि में श्रद्धा भाव से माता की उपासना करें और नियमित कवच , कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ करके यथा संभव – रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान् । त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति ।। इस मंत्र का जप किया करें ।