प्रशासन की बड़ी चूक, बीजेपी के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे कैलाश विजयवर्गीय -देखे विडीओ

प्रशासन की बड़ी चूक, बीजेपी के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे कैलाश विजयवर्गीय

 

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनाव के पहले यहां की सियासत जम से गरमा रही है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला हो गया है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष डायमंड हार्बर जा रहे थे इसी दौरान शिराकोल में उनके काफिले पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने कैलाश विजयवर्गीय की गाडी में भी तोड़ फोड़ किया। इस हमले में बीजेपी के एक कार्यकर्त्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया एवं पुलिस की गाडी पर भी तोड़-फोड़ किया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए एवं प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने लाठीचार्ज किया।

इसके पहले डॉयमंड हार्बर जाते वक़्त टीएमसी के समर्थकों ने नड्डा की गाड़ी रोकने की कोशिश की। उनकी गाडी के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *