कांग्रेस की लिस्ट पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज कहीं ये बड़ी बात- देखें VIDEO

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 4 सूची के माध्यम से 136 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। वहीं लंबे समय से प्रत्याशियों की सूची को लेकर चल रही अटकलों के बीच आज नवरात्रि की शुरुआत होते ही कांग्रेस की तरफ से सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर 144 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की।

जिसमें कई दिग्गजों के नाम शामिल है। कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं द्वारा कांग्रेस के प्रत्याशियों पर हमला बोला जा रहा है। ऐसे में इंदौर नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों में से 44 भी अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी लेकिन कमलनाथ सरकार केवल 15 महीने ही चल पाई इसके बाद एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद पर शपथ ली और अब एक बार फिर चुनावी रण में दोनों ही पार्टी अपना अपना जोर आजमाती हुई नजर आ रही है।

लेकिन इस बार का चुनाव एक बार फिर का भी सुर्खियों में है और आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी उसी तरह चल रहा है। कांग्रेस ने काफी लंबे समय मंथन करने के बाद 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, जिसमें ज्यादातर पुराने विधायकों पर ही भरोसा जताया गया है। हालांकि कई लोगों के टिकट भी कटे हैं और नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *