दुर्गा पूजा के पंडाल में अपने अंकल से लिपटकर रोने लगीं काजोल, देखें वीडियो

देशभर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों में हर कोई माता रानी की भक्ति में डूबा हुआ है। बेशक कोरोना वायरस ने नवरात्रि के जश्न में भंग डालने का काम किया है। लेकिन हर कोई सख्त नियमों के साथ जश्न को मनाता हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी नवरात्रि के इन शुभ दिनों को धूमधाम से मना रहे हैं, जिसमें काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री हैं, जो अपने मस्ती भरे अंदाज की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। काजोल हर साल नवरात्रि के दिनों पर जमकर धमाल करती हैं। हाल ही में, काजोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस दुर्गा मां के पंडाल में रोती हुई नजर आईं। काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

इस वीडिय में नजर आता है कि काजोल जैसे ही अपने अंकल से मिलती हैं वह अपने आंसू थाम नहीं पाती हैं और उन्हें लिपटकर रोने लग जाती हैं. इस तरह इस इमोशनल वीडियो पर फैन्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं. हालांकि काजोल के इमोशनल होने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है और मीडिया रिपोर्टों में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं.

अगर काजोल की फिल्मों की बात करें तो वह उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘त्रिभंगा’ थी जिसमें उनका एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब काजोल की आने वाली फिल्म ‘द लास्ट हुर्रा’ है. इस फिल्म को रेवती डायरेक्ट कर रही हैं. इस तरह इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट है. 47 वर्षीय काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ फिल्म से डेब्यू किया था. 1999 में उनकी अजय देवगन से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग है. काजोल जानी-मानी एक्ट्रेस तनूजा की बेटी हैं और उनकी बहन तनिषा हैं.

काजोल की शाहरुख खान के साथ सुपरहिट जोड़ी रही है और उन्होंने एक साथ ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘करण अर्जुन’, ‘माय नेम इज खान’, ‘बाजीगर’ और ‘दिलवाले’ में काम कर चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *