काजोल ने बंगले के पास ही खरीदे 2 नए फ्लैट, कीमत जानकर लगेगा शॉक

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल  अपनी एक्टिंग से तो सभी का दिल जीतती ही आई हैं. एक्टिंग के साथ बाकी कई चीजों में भी काजोल ध्यान देती हैं. वह प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करती रहती हैं. अब काजोल ने जुहू में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं. काजोल ने जुहू के अनन्या बिल्डिंग में 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं। काजोल और अजय देवगन के पास पहले ही कई प्रॉपर्टीज हैं और अब उनके नए आशियानों की लिस्ट में जुहू के ये 2 फ्लैट भी शुमार हो गए हैं। दोनों ही आलीशान फ्लैट काफी महंगे हैं। इनकी कुल कीमत 11 करोड़ 95 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक काजोल ने जनवरी में ही इन दोनों फ्लैट्स के लिए मोटी रकम का भुगतान किया है।

कितने बड़े हैं काजोल के फ्लैट?
Squarefeetindia की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही फ्लैट 10वीं मंजिल पर मौजूद हैं। दोनों फ्लैट्स का कार्पेट एरिया 2000 स्क्वायर फीट के आसपास बताया जा रहा है। काजोल के ये दोनों नए घर उनके शिवशक्ति वाले बंगले के करीब ही हैं। लिहाजा उन्हें आने-जाने के लिए बहुत ज्यादा लंबा सफर तय नहीं करना होगा।

घर के कागजों पर काजोल के साइन
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी के कागजों पर Tryksha Projects Private Ltd के साथ काजोल विशाल देवगन के दस्तखत हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को पिछली बार फिल्म ‘त्रिभंगा – टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी’ में काम करते देखा गया था। रेणुका सहाणे ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में काजोल के साथ तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी नजर आई थीं।इस फिल्म को पिछले साल जनवरी में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इसके अलावा काजोल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ टच में बनी रहती हैं। काजोल आए दिन अपने फैंस के लिए कोई वीडियो या तस्वीर शेयर करती रहती हैं। उधर अजय देगवन के पास भी प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। ऑनस्क्रीन एक्टिव रहने के साथ-साथ अजय ऑफस्क्रीन भी एक्टिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *