“काकीनाड़ में फोटोग्राफर नरेंद्र का चमत्कार: पूरा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया, फिर भी बाल-बाल बचे; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल”

काकीनाड़: के काकीनाड़ जिले में एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। कहा जाता है ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई’ और इस कहावत का सच यहीं देखने को मिला। दरअसल टेटागुंटा नेशनल हाईवे (NH) पर अपनी स्कूटी पर जा रहे एक फोटोग्राफर नरेंद्र को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने के बाद वो स्कूटी से गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। पूरा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया और फिर भी वो बच गया। उसे केवल मामूली चोटें आईं। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब  पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस चमत्कार बता रहे हैं।

शादी समारोह में जा रहा था फोटोग्राफर
बताया जा रहा है कि नरेंद्र एक शादी समारोह की कवरेज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वो एक ट्रक से पास लेने के दौरान उसकी चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर लगने से वो स्कूटी से नीच गिए गए। वो ट्रक के बीचो बीच आकर गिरे, जिससे वो टायरों के नीचे आने से बच गए। इसी वजह से इस हादसे में उनकी जान बच पाई। अगर वो ट्रक के टायर के नीचे आ जाते तो अंजाम कुछ और ही होता।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
डेडली क्लेश नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट में शेयर किया है। वीडियों को शेयर करते हुए उसने लिखा है कि टेटागुंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार मिलर ट्रक से बचते हुए फ़ोटोग्राफ़र नरेंद्र एक लॉरी के नीचे गिरकर बाल-बाल बच गए। वे एक शादी समारोह में जा रहे थे, उन्हें मामूली चोटें आईं। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *