
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक ओर जहां कंगना अपने फोटोज- वीडियोज के चलते चर्चा में रहती हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके बयान भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच कंगना रनौत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ओछी हरकत देख यूजर्स आग बबूला हो रहे हैं और उन्होंने उनका क्लास लगाना शुरू कर दिया.
कंगना रनौत ने की थी ये हरकत
कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक ट्रे से पेस्ट्री उठाती हुईं दिखाई दे रही हैं. उन्होंने पेस्ट्री को न सिर्फ उठाया बल्कि अपने मुंह के पास तक ले गईं और खाने के लिए मुंह भी खोला, लेकिन फिर पोज देने के बाद वापस पेस्ट्री को ट्रे में रख दिया. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच कंगना का ये हरकत लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रही है.
वायरल हो रहा है वीडियो
पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना के इस वीडियो को शेयर किया है. इस दौरान कंगना चेहरे को काफी फनी बना लेती हैं. कंगना का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर गुस्साए लोग कंगना की क्लास लगा रहे हैं.
लोगों ने लगाई क्लास
एक यूजर ने लिखा- ओह नो… ये क्या था, खा ही लेतीं. एक अन्य ने लिखा- ‘शानदार, पेस्ट्री को छू लिया और उस पर अपनी सांस छोड़ दी. अब कोई और इसे खाएगा.’ एक अन्य ने लिखा- ‘कोरोना का कहर बढ़ाने के लिए आपका शुक्रिया’. एक यूजर ने लिखा- ‘ये नया वीडियो हो या पुराना, लेकिन अगर मुंह तक ले गई थी तो खा लेती… ये कौन सी तमीज है.’ एक अन्य ने लिखा- ‘इसलिए ओमिक्रॉन का रफ्तार बढ़ रही है…’ हालांकि इस वीडियो में उनके कई फैंस ने भी कॉमेंट किया है, जो उनके इस वीडियो तो क्यूट बता रहे हैं.