कंगना का सवाल -जया ने दिया जवाब

 

कंगना रनौत सुशांत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और खेमेबाजी के खिलाफ लगातार बोल रही हैं। कंगना ने इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर भी कई बातें कही हैं। जया बच्चन ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बुरा नहीं कहा जा सकता। जया बच्चन ने कहा कि जिन लोगों को इंडस्ट्री ने नाम दिया वही इसे गटर कह रहे हैं, मैं इससे असहमत हूं। अब कंगना ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें जवाब दिया है।
इसपर कंगना के ट्विटर अकाउंट से भी प्रतिक्रिया दी गई. ट्वीट में लिखा गया, ‘जया जी, अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता बच्चन होतीं, उन्हें ड्रग्स दिए जाते, टीनएज के दौरान शोषण किया जाता तो क्या आप फिर भी यही कहतीं? क्या अगर अभिषेक लगातार शोषण और बुलिंग किए जाने की शिकायत करते और किसी दिन फांसी से लटके मिलते तो क्या फिर भी आप यही कहती? हमारे लिए भी दया दिखाइए.’

बता दें कि सोमवार को सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन बीजेपी के राज्यसभा सांसद रवि किशन ने कहा था कि ‘ड्रग्स की तस्करी और युवाओं द्वारा इसका सेवन करना हमारे देश के सामने नई चुनौती बनकर सामने आया है. युवाओं को भटकाने के लिए चीन और पाकिस्तान साजिश के तहत पंजाब और नेपाल के जरिए यह ड्रग्स पूरे देश में फैलता है. ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड भी है. NCB बहुत अच्छा काम कर रहा है. मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करुंगा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए ताकि पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके.’

इसपर जया बच्चन ने पलटवार कहते हुए कहा था कि ‘कुछ लोगों की वजह से, आप पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब नहीं कर सकते हैं. मुझे कल बहुत बुरा लगा जब लोकसभा के एक सदस्य, जो खुद इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में खराब बोला. जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *