
कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। पहले कंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ राजद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया था। अब अंधेरी कोर्ट में कंगना के खिलाफ एक और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने मुंबई शहर और मुंबई पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्द बोले थे। अब कंगना ने इन सब मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर खुद की तुलना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की है।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने आमिर खान को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में कंगना रनौत ने अपनी तुलना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से करते हुए कहा है कि इन्टॉलरैंस गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने इस इन्टॉलरैंट देश में. हालांकि कंगना के इस ट्वीट पर अब तक आमिर खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जैसा रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है. इन्टॉलरैंस गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने इस इन्टॉलरैंट देश में..’ इस ट्वीट के साथ आमिर खान को टैग किया गया है.
बता दें कि सुशांत केस में मुखर रूप से सामने आईं कंगना रनौत को बीते दिनों काफी कुछ झेलना पड़ा है. कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस बीएमसी ने तोड़ दिया वहीं अब कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया था कि कंगना और उनकी बहन सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काकर सांप्रदायिकता फैलाई है. इससे पहले बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अगले सप्ताह कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनकी बहन को पूछताछ के लिए तलब किया.