किसान आंदोलन: रोहित शर्मा पर भड़की कंगना,क्रिकेटर्स की ‘धोबी के कुत्ते’ से तुलना

   

देश में चल रहे किसान आंदोलन  के मुद्दे ने इंटरनेशनल पॉप स्टार रिआना  के ट्वीट के बाद हंगामा मचा हुआ है। रिआना के ट्वीट के जवाब में कई भारतीय सेलेब्रिटी और क्रिकेटर ने ट्वीट कर एकजुट रहने की सलाह दी है। इस लिस्ट में क्रिकेट रोहित शर्मा भी शामिल हैं। अब कंगना रनौत ने रोहित शर्मा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया है।

ऐक्टर्स के बाद क्रिकेटर्स पर कंगना का निशाना
इंटरनैशनल पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। भारत के सिलेब्स ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन सहित कई ऐक्टर्स ने भारत के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है। क्रिकेटर्स के भी ऐसे ट्वीट्स सामने आए हैं। अब रोहित शर्मा के एक ट्वीट पर कंगना ने निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट किया है, सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं। ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है? कंगना के इस ट्वीट को ट्विटर ने डिलीट कर दिया है।

रोहित शर्मा ने किसान आंदोलन पर किया था ये ट्वीट
रोहित शर्मा ने ट्वीट किया था, भारत हमेशा तब मजबूत हुआ है जब हम सब एकजुट होकर रहे हैं और समाधान निकालन वक्त की मांग है। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की भलाई में बहुत अहम रोल निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई समाधान निकालने में अपना रोल बखूबी निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *