यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़कीं कंगना रणौत,बोलीं- सलाखों के पीछे भिजवा सकती हूं

 

   

   

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती रहती हैं। साथ ही साथ वो सोशल मीडिया के जरिए ही उनके ऊपर उंगली उठाने वालों को भी करारा जवाब देती हैं। अब हाल ही में कंगना रणौत यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़क गई हैं।यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कंगना रणौत का एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कंगना कैसे कथित तौर पर बातों को तोड़-मरोड़कर बताती हैं और इससे बवाल करती हैं। कंगना को यूट्यूबर की ये बात जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने यूट्यूबर को ‘मूर्ख’ बताते हुए उसे आड़े हाथ लिया है।कंगना ने आरोप लगाया है कि इस वीडियो को बनाने के लिए उन्हें बड़ी रकम दी गई है।

दरअसल, एक ट्वीट में पत्रकार-फिल्मकार एरे कैथे ने यह लिखते हुए आरोप लगाया है कि एक बेनाम यूट्यूबर ने ‘अटेंशन’ नाम से एक वीडियो बनाकर कंगना की छवि को धूमिल करने के लिए बड़ी रकम ली है। उन्होंने लिखा कि इस यूट्यूबर को कंगना पर निशाना साधने के काम पर लगाया गया था।

हालांकि, उन्होंने ध्रुव का नाम नहीं लिया था, लेकिन ध्रुव ने उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि क्या इस खबर में मेरा जिक्र हो रहा है? पहली बात किसी ने मुझे कंगना पर वीडियो बनाने के लिए पैसे नहीं दिए। दूसरी बात, काश के मेरी स्पॉन्सर फीस प्रति वीडियो 30 लाख हो। मैं कितना अमीर हो जाऊंगा।

दरअसल, कैथे ने दावा किया था कि इस यूट्यूबर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनके परिवार की कथित भूमिका को बेनकाब करने और कंगना पर वीडियो बनाने के लिए 65 लाख रुपये दिए गए हैं। कैथे ने ध्रुव को जवाब देते हुए लिखा था कि मैंने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन अगर तुम्हें लगता है कि वह तुम हो, तो तुम्हारा स्वागत है।

इस झूठ पर जेल भिजवा सकती हूं: कंगना
इसके बाद कंगना ने कैथे के ट्वीट को रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “बहुत बढ़िया एरे कैथे। यकीनन इसको फर्जी वीडियो बनाने के लिए पैसे मिले हैं। मैं इसे अपने वीडियो में मेरे घर को लेकर बीएमसी के नोटिस के बारे में झूठ बोलने पर जेल भिजवा सकती हूं, जिस वीडियो के लिए इसे 60 लाख रुपये मिले हैं।”
वीडियो में यह दावा
दरअसल, इस यूट्यूबर ने अपने वीडियो में कथित तौर पर कहा था कि बीएमसी ने कंगना को घर में अवैध निर्माण करने पर 2018 में नोटिस भेजा था। ध्रुव के इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *