कंगना रनौत का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, कहा- ‘नहीं बताउंगी कैसे हुई ठीक’

कंगना रनौत का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। उन्होंने यह जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। कंगना ने यह भी लिखा कि इस बीमारी को उन्होंने कैसे हराया, इसके बारे में बहुत कुछ बताना चाहती हैं लेकिन नहीं बताएंगी। कंगना ने 8 मई को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर लिखे एक पोस्ट में कंगना  ने लिखा है कि वो इस बारे में बहुत कुछ शेयर करना चाहती हैं कि उन्होंने किस तरह इस वायरस को मात दी लेकिन अगर वो बता दिया तो बहुत सारे लोग नाराज हो जाएँगे. उन्होंने लिखा, ‘आज मैं कोविड नेगेटिव हो गई हूं. मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है… हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं. खैर… आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.’

अपनो कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शेयर कर कंगना ने कहा था, ‘पिछले कुछ दिनों से मैं थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी और मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी. हिमाचल जाने की उम्मीद में कल मैंने अपना टेस्ट कराया था और आज इसका रिजल्ट आया है. मैं कोविड पॉजिटिव हूं. मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है. अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी.’

कंगना आगे लिखा, ‘अगर आप डर गए तो यह आपको और डराएगा. आइए इस कोविड 19 को खत्म करते हैं. यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है, हर हर महादेव. ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *