पंजाब में कंगना रनौत की गाड़ी पर किसानों का हमला? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी सिचुएशन – देखे विडीओ

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत की कार को शुक्रवार को पंजाब के कीरतपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने रोक लिया. अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि किस तरह पंजाब में घुसते ही किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसे गाड़ी के भीतर से शूट किया गया है और गाड़ी के चारों तरफ खड़े किसानों को ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।

 

किसानों ने घेरी कंगना की कार:-कंगना रनौत  ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसे ही मैंने पंजाब में कदम रखा भीड़ ने मेरी गाड़ी पर हमला कर दिया। वो कह रहे हैं कि वो किसान हैं।’ इसके बाद उन्होंने कई और वीडियो भी शेयर किए हैं जिनमें कंगना अपनी प्रतिक्रिता देती दिखाई पड़ रही हैं।

कंगना को मिलीं जान से मारने की धमकी?

वीडियो में कंगना  बता रही हैं कि वह हिमाचल से निकली हैं और जैसे ही वह पंजाब पहुंची हैं तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया है। कंगना  ने कहा कि ये लोग खुद को किसान बता रहे हैं और मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं, मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही हैं। यहां अगर सिक्योरिटी ना हो तो किस तरह के हालात यहां बनेंगे।

कंगना ने खुद की किसानों से बातचीत:-एक्ट्रेस ने इसके थोड़ी देर बाद कुछ नए वीडियो शेयर किए जिसमें वह महिला किसानों के साथ बातचीत करती दिखाई पड़ीं। इन वीडियोज में कंगना रनौत एक महिला किसान से कहती नजर आईं कि आप मेरी मां समान हो। इसके थोड़ी ही देर बाद एक्ट्रेस ने कुछ और वीडियो शेयर किए जिसमें वह बताती दिखीं कि वह वहां से सुरक्षित निकल गई हैं। एक्ट्रेस ने इन वीडियोज में पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ का शुक्रिया अदा किया।

किसानों को बताया था आतंकवादी:-कंगना रनौत  ने कहा कि इतनी सारी पुलिस होने के बावजूद मेरी गाड़ी को निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनेता हूं या फिर मैं कोई पार्टी चलाती हूं। बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत  ने स्वर्ण मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने किसानों को आतंकवादी कहा था और बताया था कि वह उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा चुकी हैं।

कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरती:-कंगना  ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती। देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलती हूं और हमेशा बोलती रहूंगी। वह चाहे बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े-टुकड़े गैंग हो या आठवें दशक में पंजाब में गुरूओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठे हुए आतंकवादी हो।’

किसानों के खिलाफ कराई FIR:-उन्होंने लिखा, ‘मैंने धमकी देने वालो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी। देश मेरे लिए सर्वोपरि है, इसके लिए मुझे बलिदान भी देना पडे़ तो मुझे स्वीकार्य है, पर मै ना डरी हूं ना कभी डरूंगी, देश के हित में, गद्दारों के खिलाफ खुलकर बोलती रहूंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *