
उत्तर प्रदेश में इस समय आयकर विभाग की नजरों में करोड़पति आ गए है। यही वजह कि अब आयकर विभाग इन छापे भी डालने लगा है। हाल ही में कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पड़े छापों से देखने वालों की आंखों फटी की फटी रह गई। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से आयकर विभाग और डीजीजीआई की रेड में इतने पैसे मिले हैं कि नोट गिनते-गिनते अफसर तो क्या, मशीनें भी थक जा रही हैं। कानपुर के धनकुबेर पीयूष जैन के घर लगतार 36 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान नोट गिनते-गिनते अफसरों के पीसने छूट गए, हालांकि कारोबारी पीयूष जैन को आयकर विभाग ने हिरासत में लिया है। इससे इससे पहले जैन के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया था।
आयकर विभाग के अफसरों ने जब पीयूष जैन ने पूछताछ की तो उसने कहा कि यह पैसा मेरा है, जिसे पुश्तैनी सोना बेचकर जमा किया गया था, हालांकि जैन सोने को लेकर ज्यादा जवाब नहीं दे सका। आयकर विभाग के अफसरों ने जैसे पूछा कि सोना क्यों बेचा गया सोना, किसे बेचा गया सिका जवाब पियूष नहीं दे सके।
अब आयकर विभाग की नजर उसके करीबियों पर है। बताया जा रहा है कि जैन के घर में सिर्फ पैसा रखा गया है। पान मसाला से जुड़े व्यापारियों ने जैन के घर को पैसों का वेयरहाउस बना दिया था. घर में अरबों रुपये लेकर बैठे परफ्यूम व्यवसायी पीयूष जैन के करीबी कारोबारियों से भी पूछताछ की तैयारी है और डीजीजीआई के रडार पर आधा दर्जन व्यवसायी हैं।