
अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान को बधाई दी। बता दें कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान खुद स्टैंडअप कॉमेडी करते थे। भगवंत मान को बधाई देते हुए कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- भगवंत मान ने न केवल चुनाव जीता बल्कि पंजाब के लोगों का दिल भी जीता।
भगवंत मान के लिए खास नोट:-कपिल ने भगवंत मान के साथ एक फोटो शेयर की है जो कि उनकी शादी के दौरान की है। कपिल और गिन्नी बैठे हुए हैं। कपिल के बगल में भगवंत मान हैं। सभी कैमरे की ओर देख रहे हैं। कपिल ने इसके साथ बधाई दी और उम्मीद जताई की उनकी लीडरशिप में पंजाब प्रगति करेगा।
भगवंत मान जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कपिल ने कैप्शन में लिखा- ‘इतिहास हमेशा उसे याद रखता है जो इतिहास बनाता है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए ढेर सारी बधाइयां भगवंत मान पाजी। आपने केवल पंजाब ही नहीं पंजाबियों का दिल भी जीता है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपकी लीडरशिप में पंजाब प्रगति करे और नई ऊंचाइयां हासिल करें। ढेर सारा प्यार और सम्मान।‘
सीएम पद की लेंगे शपथ:-48 वर्षीय भगवंत मान, भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। वह अक्सर पीले रंग की पगड़ी पहने नजर आते हैं। पंजाब चुनावों के ऐलान के साथ आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।