
गिन्नी चतरथ के साथ कपिल शर्मा की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है. शादी के बाद दोनों को बहुत कम ही साथ में स्पॉट किया जाता है. लेकिन बुधवार को ये कपल साथ में नजर आया जिसका एक वीडियो सामने आया है. इतना ही नहीं कपिल पैपराजी के सामने रोमांटिक भी हो गए और उन्होंने पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया जिससे उनका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और अपनी मुस्कुराहट से फैंस का दिल जीत रहे हैं।
कपिल ने गिन्नी को किया किस
कपिल शर्मा और गिन्नी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में मीडिया के सामने आए और फिर जब पापाराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे तभी कपिल शर्मा ने गिन्नी के सिर पर किस कर लिया। ये देखकर पापाराजी हूटिंग करने लगे और उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कपिल ने इसके बाद विक्ट्री साइन बनाकर तस्वीरें खिंचवाईं।
कॉलेज के दिनों में बनी थी ये लव स्टोरी
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की लव मैरिज हुई थी। दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते है। हाल ही में कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर I’m not done yet नाम का एक शो किया जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राजों से पर्दा उठाया। इसी शो में कपिल ने अपनी लव स्टोरी के कई किस्से रिवील किए।
खटारा स्कूटर से कॉलेज जाते थे कपिल
कपिल शर्मा ने बताया कि कॉलेज के दिनों में जहां वो एक पुराने स्कूटर से पहुंचा करते थे वहीं गिन्नी चतरथ एक आलीशान बड़ी गाड़ी में कॉलेज आती थीं। दोनों को प्यार हो गया और फिर यहीं से दोनों की कहानी आगे बढ़ती चली गई। आज कपिल शर्मा जिस मुकाम पर हैं उसका बड़ा क्रेडिट वो अपनी मां और पत्नी गिन्नी को देते हैं।