फिर से पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं वाइफ गिन्नी चतरथ

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के घर एक बहुत बड़ी खुशी आने वाली है। कपिल शर्मा फिर से पिता बनने वाले हैं। खबरों की मानें तो कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ दोबोरा प्रेग्नेंट हैं और वो अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। फिलहाल कपिल की 11 महीने की एक बेटी है जिसका नाम है अनायरा शर्मा है।

कपिल शर्मा ने भले ही अपने दुबारा पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ ना शेयर की हो, मगर हाल ही में करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान लाफ्टर क्वीन भारती सिंह  ने एक इंस्टाग्राम लाइव किया था जिसमें कपिल की पत्नी गिन्नी भी नजर आईं थीं. इस वीडियो में गिन्नी चतरथ  का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था.

 

वहीं दिवाली के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं. जिनमें गिन्नी एक कुर्सी के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों से साफ हो रहा है कि गिन्नी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लोगों से छुपाना चाहती हैं. दिवाली की तस्वीरों में कपिल शर्मा  की मां भी नजर आ रही हैं. अब लगता है कि वो अपनी बहू की डिलीवरी करवा के ही वापस जाएंगी. बता दें कि कपिल शर्मा  और गिन्नी चतरथ ने साल 2018 में जालंधर में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी. दोनों की इस निजी वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *