करण जौहर की बर्थडे पार्टी बनी सुपर-स्प्रेडर इवेंट? कई सेलेब्स समेत 55 गेस्ट हुए कोरोना से संक्रमित

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने पिछले दिनों अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान जैसे इंडस्ट्री के लगभग सभी सेलेब्स शामिल हुए. पूरे बी-टाउन में करण के बर्थडे को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया. लेकिन कहा जा रहा है कि उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की बॉलीवुड को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, करण की बर्थडे पार्टी एक सुपर-स्प्रेडर इवेंट बन गया है, जिसमें 50-55 गेस्ट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर की पार्टी में शामिल बॉलीवुड सेलेब्स समेत 50-55 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं. लेकिन बदनामी के डर से वह अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से करण के कई करीबी दोस्त पार्टी के बाद कोरोना से संक्रमित हैं.”

सूत्र ने कहा, “हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया है कि उनका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है. सच में, कार्तिक आर्यन जो करण जौहर की पार्टी में नहीं थे, लेकिन वह कोरोना पॉजिटिव हो गए क्योंकि उनकी को-एक्ट्रेस इस पार्टी में शामिल हुई थी. पार्टी में शामिल होने के बाद वह कार्तिक के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं.”

यहां पर कथित तौर पर कियारा आडवाणी की बात हो रही है. कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ के लिए कियारा संग प्रमोश कर रहे थे. फिल्म में कियारा उनके अपॉजिट लीड रोल में थीं. कार्तिक ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी, लेकिन अभी तक कियारा के कोरोना संक्रमित होने की खबर नहीं मिली है, न ही एक्ट्रेस ने इसे लेकर कोई अपडेट दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *