करीना कपूर के छोटे बेटे का असली नाम जेह नहीं कुछ और है, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

करीना कपूर खान  और सैफ अली खान  के पहले बेटे तैमूर अली खान  के नाम की जब अनाउंसमेंट की गई थी तब काफी विवाद हुआ था. इतना ही नहीं तैमूर को काफी लाइमलाइट भी मिली थी और इसी वजह से करीना और सैफ ने डिसाइड किया था कि वह अपने दूसरे बेबी को लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखेंगे.इसी साल फरवरी में करीना और सैफ दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. दोनों के दूसरे बेटे के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हुई है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों ने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम कुछ और ही सामने आया है. दरअसल, यह खुलासा खुद करीना ने किया है. करीना ने अपनी पहली किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’  में अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर बताया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, करीना ने अपनी इस किताब के आखिरी पन्नों में प्रेग्नेंसी और उसके बाद की कुछ फोटोज दी हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर लिखा है. इस किताब में फैंस को उनके दूसरे बेटे की झलक देखने को भी मलेगी. बता दें कि करीना ने  9 अगस्त को अपनी बुक लॉन्च करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं. बुक लॉन्च के मौके पर करण जौहर उनके साथ थे. एक्ट्रेस ने इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

काम की बात करें, तो करीना फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. आमिर और करीना को आखिरी बार 2012 में आई फिल्म ‘तलाश: द आंसर लाइज विदिन’ में साथ देखा गया था. वे करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी काम कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *