Big News: करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुईं कोरोना का शिकार, BMC को है दोनों के सुपर स्प्रेडर होने का डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस  करीना कपूर खान  और अमृता अरोड़ा  को कोरोना वायरस  हो गया है. सोमवार को दोनों एक्ट्रेसेस की टेस्ट रिपोर्ट आई है, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाई गई हैं . हाल ही में करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की थी. इस पार्टी में करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, पूनम दमानिया, मसाबा गुप्ता और अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं.

करीना और अमृता ने अपने दोस्तों के साथ कोरोना नियमों का उल्लघंन करते हुए पार्टी की थी. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे. लेकिन, अब दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी करीना और अमृता के संपर्क में आए लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा है.

बीएमसी अभी उन लोगों को ट्रैक कर रही है, उन्होंने अभिनेत्रियों के साथ पार्टी की थी या फिर किसी भी तरह दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए थे. हाल ही के दिनों में करीना को अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करते देखा गया था. जिसकी तस्वीरें करीना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं. हालांकि, अभी तक अभिनेत्रियों की ओर से इसकी ऑफिशियल तौर पर पुष्टी नहीं की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *