
बॉलीवुड एक्टर और राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है . राजीव 58 साल के थे.उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में हैं. राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक से हुआ . करीना कपूर की कई फोटो सामने आई हैं जिसमें वह चाचा के निधन पर कपूर मेंशन जाती हुई नजर आ रही हैं. अब करीना कपूर ने एक फोटो सोयर की है जिसमें उनके पिता रणधीर कपूर , दादा राज कपूर, चाचा राजीव कपूर और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं.
करीना कपूर ने रणधीर कपूर , राज कपूर , राजीव कपूर और ऋषि कपूर की फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘टूटी हुई हूं लेकिन मजबूत हूं…’ उनकी इस पोस्ट दिवंगत ऋषि कपूर की बिटिया रिद्धीमा कपूर ने इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है.