
सैफ अली खान आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वक्त वह अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव में हैं। बीते दिनों ही वह मुंबई से रवाना हुए थे। बेटे जेह के बाद यह पहली बार है जब करीना-सैफ छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ मालदीव से तस्वीरें शेयर की हैं और सैफ को जन्मदिन की बधाई दी।

क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं कपल
करीना कपूर द्वारा हाल ही में शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. करीना को दो तस्वीरें शेयर की हैं पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना कपूर सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ बैठी नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपल पूल के अंदर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इस पोस्ट पर करीना कपूर की खास दोस्त मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई दी है. साथ ही बहन सबा पटौदी ने भी दोनों की तरीफ कर कमेंट किया है.
कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं सैफीना
सैफ अली खान और करीना कपूर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. करीना, सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. आपको बता दें कि सैफ और करीना ने एक साथ पहली फिल्म ‘ओमकारा’ की थी. इसके बाद दोनों की जोड़ी ‘टशन’, ‘कुर्बान’ में दिखाई दी. दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया फिर साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों के दो बच्चे हैं तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं. जिनकी झलक देखने के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं.