Karnataka DGP Video Controversy: चैंबर में महिला संग कथित आपत्तिजनक वीडियो से हड़कंप, IPS डॉ. रामचंद्र राव ने बताया फर्जी, CM सिद्धारमैया ने गृह मंत्रालय से मांगी जांच रिपोर्ट

आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में हड़कंप मचा हुआ है इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी में दफ्तर में बैठा नजर आ रहा है. अधिकारी के साथ एक महिला भी है. महिला के साथ अधिकारी अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है. दूसरी ओर वायरल वीडियो में नजर आ रहे अधिकारी का कहना है कि यह वीडियो फर्जी है. दूसरी ओर इस वायरल वीडियो पर सीएम ने गृह मंत्रालय से जांच रिपोर्ट मांगी है.

सीएम सिद्धारमैया ने मांगी रिपोर्ट

यह मामला सामने आते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विभाग से विस्तृत ब्रीफिंग ली है. वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है. दूसरी ओर वीडियो में नजर आ रहे DGP रामचंद्र राव ने वीडियो को पूरी तरह से मॉर्ड बताते हुए इसे खुद को निशाना बनाने की साजिश करार दिया है.

वायरल वीडियो पर डीजीपी राव

हालांकि सरकार ने वीडियो की असलियत और अनुशासनहीनता के आरोपों की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो पर रान्या राव के सौतेले पिता IPS डॉ. रामचंद्र राव ने कहा, “ये छेड़छाड़ किए गए वीडियो हैं. ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. मैं इस मामले पर अपने वकील से चर्चा करूंगा और इस संबंध में निर्णय लूंगा.”

इस घटनाक्रम के मद्देनजर DGP राव गृह मंत्री जी. परमेश्वर के कार्यालय गए थे ताकि मामले पर स्पष्टीकरण दे सकें. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, परमेश्वर ने एक कर्मचारी के माध्यम से सूचित किया कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे, जिसके बाद DGP राव कार्यालय से चले गए. सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृह विभाग से इस मामले में रिपोर्ट मांगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *