भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को तोहफे में दी ये लग्जरी कार! कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी नवीनतम रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) को लेकर लगातार सुर्खियों में है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म का खुमार अभी भी कम नहीं हुआ है. कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ ने सभी को प्रभावित किया, सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की और अब यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बन गई है. क्योंकि, फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है, इसलिए फिल्म के निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने कार्तिक आर्यन को एक शानदार तोहफा दिया है.

जी हां, भूल भुलैया 2 की सफलता की खुशी में निर्माता ने कार्तिक आर्यन को लग्जरी कार तोहफे में दी है. कार्तिक आर्यन को भूषण कुमार ने भारत की पहली जीटी, एक पॉश ऑरेंज मैकलारेन उपहार में दी है. जिसकी कीमत 3.73 करोड़ है. हालांकि, भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने पहली बार साथ काम नहीं किया, दोनों ने इससे पहले 2018 की सुपरहिट सोनू के टीटू की स्वीटी में साथ काम किया था.

भूषण कुमार की शहजादा में भी नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
अब भूल भुलैया 2 की रिलीज और सफलता के बाद कार्तिक एक बार फिर भूषण कुमार की फिल्म में एक बार फिर दिखाई देंगे. कार्तिक अब फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को भी भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. बता दें, इस बीच भूल भुलैया 2 अब 185 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है.

185 करोड़ के करीब पहुंची भूल भुलैया 2
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को ट्विटर पर बताया कि फिल्म भारत में पहले ही 184.32 करोड़ रुपये कमा चुकी है. तरण आदर्श ने बताया कि भूल भुलैया 2 ने 5वें सप्ताह 5 .18 करोड़ की कमाई की है. वहीं दूसरी ओर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है. इसके बाद भी फिल्म अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है. भूल भुलैया 14 मई को रिलीज हुई थी. इसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था और इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *