
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रही हैं. लेकिन इस बीच उनकी हमशक्ल अलीना राय इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह हूबहू कैटरीना की तरह दिखती हैं। अलीना ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से फेम हासिल की है, और कैटरीना जैसी दिखने के कारण काफी फेमस भी हो गई है। इंस्टाग्राम पर उनके 2,09,000 फॉलोअर्स हैं। लेकिन उनको देखने पर कोई भी गच्चा खा सकता है कि यह कैटरीना कैफ हैं या फिर उनकी हमशक्ल. इस तरह अलिना राय इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

कैटरीना कैफ की हमशक्ल अलिना राय के वीडियो और फोटो पर फैन्स खूब कमेंट्स करते हैं. उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं. यही नहीं, कई फैन्स भी गच्चा खा जा रहे हैं और इस फोटो को कैटरीना कैफ की फोटो तक समझ जा रहा हैं. इस तरह से अलिना राय सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अलिना राय ने कई फनी रील्स भी बना रखी हैं, जो फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं.वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो इन दिनों वह ऑस्ट्रिया में हैं और ‘टाइगर 3’ की शूटिंग को अंजाम दे रही हैं. टाइगर फ्रेंचाइजी कैटरीना कैफ और सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी है.

इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म सूर्यवंशी बनकर तैयार पड़ी है और दिवाली पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह फोन भूत में भी हैं.लेकिन सबकी निगाहें फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही ही जी ले जरा पर है जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी, और यह एक रोड ट्रिप मूवी है.