कजाकिस्तान-रूस प्लेन क्रैश — 70 से अधिक लोग थे सवार, 42 लोगों के मारे जाने की आशंका, विमान के पक्षियों के झुंड से टकराने का दावा — देखें VIDEO

हादसे के बाद 25 लोगों को बचा लिया गया है, इनमें से 22 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गय है।

कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कजाक मीडिया के हवाले से बताया है कि प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 25 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें से 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने एयपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी।

हालांकि, बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते है उसमें आग लग गई। वहीं बीबीसी के मुताबिक विमान में आग को बुझा दिया गया है।

एयरपोर्ट के चक्कर लगाने से लेकर क्रैश होने तक के फोटोज और वीडियो…

दावा- पक्षियों के झुंड से टकराया विमान

कजाकिस्तान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि वो इस दुर्घटना की स्पेशल जांच कराएंगे। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पक्षियों के झुंड से टक्कर के कारण यह हादसा हुआ।कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय के मुताबिक कुल 52 रेस्क्यू टीम और 11 रेस्क्यू इक्विपमेंट्स दुर्घटना स्थल पर पहुंचाए गए हैं।

अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक कोहरे में उड़ान भरना अनुभवी पायलट के लिए काफी मुश्किल होता। ऐसे में नए पायलेट्स के लिए तो यह कई बार जानलेवा साबित होता है। हर साल कोहरे और मौसम संबंधी विमान घटनाओं की वजह से लगभग 400 लोगों की मौत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *