हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन, रमेश सिप्पी के साथ KBC 13 में सुनाएंगे ‘शोले’ के डायलॉग्स और किस्से – देखे विडीओ

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे गेम शो में इस शुक्रवार (15 अक्टूबर) को शोले रीयूनियन होने वाला है। हिंदी सिनेमा की इस आइकॉनिक फ़िल्म के 46 साल पूरे होने के जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए निर्देशक रमेश सिप्पी और बसंती हेमा मालिनी कौन बनेगा करोड़ पति में ख़ास मेहमान बनकर शामिल होने वाले हैं। रमेश सिप्पी और हेमा मालिनी शोले के जय यानी अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलेंगे, साथ ही इस फ़िल्म की यादें ताज़ा करेंगे।सोनी ने शानदार शुक्रवार एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें हॉट सीट पर रमेश सिप्पी और हेमा मालिनी बैठे नज़र आ रहे हैं। वे केबीसी के मंच पर फिल्म ‘शोले’ के कुछ डायलॉग्स और सीन्स को शो के होस्ट अमिताभ बच्चन  के साथ दोहराती हुए दिखाई देंगे.

 

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे से रात 10 बजकर 40 मिनट तक किया जाता है. इसमें शुक्रवार के एपिसोड को ‘शानदार शुक्रवार’ कहा जाता है और हर सप्ताह इसमें किसी सेलिब्रिटीज को बुलाया जाता है.

 

‘शानदार शुक्रवार’ में आमंत्रित सेलेब्स इस गेम से जो भी धनराशि जीतते हैं, उसे समाज सेवा में खर्च करते हैं. सोनी ने इस एपिसोड के कुछ प्रोमो वीडियो जारी किए हैं. इन प्रोमो में आप ‘शोले’ की कैरेक्टर बसंती के मनमोहक अंदाज और वही अनोखे डायलॉग्स एक बार फिर सुन सकते हैं.’

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगे. वे इस खेल से जीती हुई धनराशि एक समाज सेवा के लिए दान करेंगे. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी के साथ अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘दिलबर मेरे’ को भी फिर से रिक्रिएट करते हुए दिखाई देंगे. डायरेक्टर अमिताभ और हेमा को उस पॉपुलर सॉन्ग के सीन को फिर से रिक्रिएट करने को कहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *